ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा घायल

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा घायल

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
             जलालपुर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव के पास वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक सवार की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है।
जलालपुर बाजार निवासी अंकित गुप्ता (25) और गुलफाम (20) बाइक से त्रिलोचन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दरवेशपुर गांव के पास हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अंकित गुप्ता की मौत हो गई, जबकि गुलफाम का इलाज जारी है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।
Previous articleशरबत पर टिप्पणी से रामदेव की बढ़ सकती मुश्किल, दिग्विजय सिंह ने की केस दर्ज करने की मांग
Next articleसड़क हादसे में घायल दुम्भा प्रजाति की भेड़ का सफल आपरेशन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?