27.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

ठेकेदार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

ठेकेदार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  एसओजी, सर्विलांस व थाना बक्सा पुलिस की संयुक्त टीम नें थाना बक्सा अन्तर्गत ग्राम मई में ठेकदार अखिलेश यादव की टहलते समय हत्या करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमन्चा 12 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक नाजायज पिस्टल 7.65 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 7.65 बोर बरामद किया।पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में ग्राम मई में गत 15 अक्तूबर को ग्राम बरपुर निवासी ठेकेदार अखिलेश यादव को प्रातः टहलते समय अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना को अनावरण किया।

घटना में संलिप्त अभियुक्त देवेन्द्र कुमार यादव उर्फ बन्दूके पुत्र करमचन्द यादव निवासी दरियावगंज थाना बक्शा जनपद जौनपुर, लालता यादव पुत्र स्व. दयाराम यादव ग्राम मई थाना बक्शा जनपद जौनपुर एंव मनीष कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम बलुआ थाना बदलापुर जनपद जौनपुर में से अभियुक्त देवेन्द्र कुमार यादव उपरोक्त को 24 अक्टूबर 21 की सांय बहद ग्राम मई मोड़, अभियुक्त लालता प्रसाद यादव को सोमवार को शम्भूगंज बाजार से तथा अभियुक्त मनीष कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव को धनियामऊ मछली बाजार से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37235904
Total Visitors
728
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This