डीजे बंद कराने के विवाद में विवाहिता की मौत, सिर में पत्थर लगने का आरोप

डीजे बंद कराने के विवाद में विवाहिता की मौत,सिर में पत्थर लगने का आरोप

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               सिंगरामऊ कस्बे में डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद के बाद घायल विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।जानकारी के अनुसार मुन्नीलाल की पुत्री गुंजन (38) का विवाह वर्ष 2011 में बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी कमलेश कुमार के साथ हुआ था।
उनके दो बच्चे हैं।वह इन दिनों सूरत से अपने मायके सिंगरामऊ आई थीं।घर में 30 जून को होने वाले विवाह समारोह की तैयारियां चल रही थीं।बताया जाता है कि रविवार देर रात डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हो गया।आरोप है कि इसी दौरान छत से फेंका गया पत्थर गुंजन के सिर में लग गया,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गईं।परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए बीएचयू ले गए,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सुनील चंद्र तिवारी एवं तहसीलदार बदलापुर योगेंद्र कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।तहरीर मिलने और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleकोलकाता हादसा: ‘मां, गरीबी दूर करने जा रहा हूं…’ कहकर गया बेटा, ताबूत में लौटा, मुंगेर में एक साथ उठीं तीन अर्थियां
Next articleमुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?