डीसीएम बाईक सवार को टक्कर मारते हुए पलटी, दम्पत्ति घायल

डीसीएम बाईक सवार को टक्कर मारते हुए पलटी, दम्पत्ति घायल

रामपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचवल के समीप बाइक से भदोही की तरफ जा रहे दम्पत्ति को विपरीत दिशा में आ रही कोरियर की डीसीएम गाड़ी धक्का मारते हुए बगल में पलट गयी। जिससे बाइक सवार धीरज तिवारी व पत्नी को चोटें आई। डीसीएम चालक पुलिस हिरासत में है।

प्राप्त विवरण के अनुसार धीरज तिवारी पुत्र लालचंद 40 वर्ष ग्राम सेमुही आशानन्दपुर थाना रामपुर जौनपुर मंगलवार की अपराह्न अपनी पत्नी रेनू देवी को बैठाकर मोटरसाइकिल से भदोही जाने जा रहे थे कि पचवल के पास विपरीत दिशा से आ रही कोरियर की डीसीएम धक्का मारते हुए पलट गयी। जिससे धीरज को गंभीर चोट आई है तथा पत्नी को हल्की चोटें आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : जमीनी विवाद के खूनी संघर्ष में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Next articleजौनपुर : कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे कुलपति ने दिया दिशा-निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?