जौनपुर : कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे कुलपति ने दिया दिशा-निर्देश

जौनपुर : कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे कुलपति ने दिया दिशा-निर्देश

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति प्रोफेसर विजेन्द्र सिंह मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पहुँचे। केन्द्र निरीक्षण के दौरान कुलपति ने मौजूद वैज्ञानिकों से 10 एकड़ में हाईटेक नर्सरी व मदर प्लांट तैयार करने का निर्देश दिया।इसके अलावा वैज्ञानिकों से एक एकड़ में मत्स्य पालन कर जनपद के मत्स्य पालकों के लिए मुनाफा के क्षेत्र में नजीर बनाने की बात कही।

कृषि विज्ञान केंद्र पर भ्रमण कर कुलपति ने उपज खेत, मत्स्य तालाब, बकरी पालन, नर्सरी, वर्मी कम्पोस्ट, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन आदि का निरीक्षण किया। कुलपति ने वैज्ञानिकों से किसान हित में कार्य करने व गावों में जानकारियां देने का निर्देश दिया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने कुलपति का स्वागत किया। इस दौरान प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सोनकर, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह, गृह वैज्ञानिक डॉ. ममता आर्या, फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. रूपेश सिंह, फसल उत्पादन डॉ. लालबहादुर गौड़, मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. हरिओम वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, प्रक्षेत्र प्रबन्धक अमित सिंह मौजूद रहें।
Previous articleडीसीएम बाईक सवार को टक्कर मारते हुए पलटी, दम्पत्ति घायल
Next articleजौनपुर : बहू ने वृद्ध सास को डंडे से पीटकर किया घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?