ढाई करोड़ का सोना लूटकर बिहार में छिपे लुटेरों को एसटीएफ ने दबोचा, यूपी के रहने वाले हैं दोनों बदमाश

ढाई करोड़ का सोना लूटकर बिहार में छिपे लुटेरों को एसटीएफ ने दबोचा, यूपी के रहने वाले हैं दोनों बदमाश

मुजफ्फरपुर।
तहलका 24×7 
               एक हफ्ता पहले नवी मुंबई के एक शोरूम से ढाई करोड़ से अधिक के सोना लूटकांड का खुलासा हो गया है। बिहार एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुजफ्फरपुर से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।  इनके पास से कुछ आभूषण भी बरामद हुए हैं।
22 दिसंबर को नवी मुंबई के नेरुल स्थित एक शोरूम में अपराधियों ने लूटपाट की थी।
जिसमें करीब 2 करोड़ 62 लाख 26 हजार रुपये के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। मामले में एनआरआई सागरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पहचान छिपाकर बिहार आ गए। सर्विलांस व वैज्ञानिक जांच के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिहार एसटीएफ से संपर्क किया।
सूचना के सत्यापन के बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रुप से मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से दो सोने की हार, दो सोने की चेन (लॉकेट सहित), दो जोड़े कान के झुमके बरामद हुए।पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें गोरखपुर के रहने वाले रामानंद यादव उर्फ आनंद यादव और आजमगढ़ के रामजन्म गोंड शामिल हैं।
ये पहचान छिपाने के लिए भागकर बिहार आ गए थे और बेला इलाके में रह रहे थे।दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुजफ्फरपुर में कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना हो गई। वहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी ताकि लूटे गए शेष आभूषणों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
Previous articleपुलिस टीम को बंधक बनाकर पीटने के चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Next articleनिमंत्रण से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?