तहसीलदार आशीष सिंह को भावभीनी विदाई

तहसीलदार आशीष सिंह को भावभीनी विदाई

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              तहसील परिसर में बुधवार को लेखपाल संघ की ओर से तहसीलदार आशीष सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अधिकारियों,लेखपालों व कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव ने की।
इस दौरान नवागत तहसीलदार सौरभ कुमार का भी स्वागत किया गया।वक्ताओं ने कहा कि आशीष सिंह ने अपने कार्यकाल में राजस्व कार्यों के निस्तारण और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।संचालन दूधनाथ ने किया।कार्यक्रम का आयोजन लेखपाल संघ के अध्यक्ष विकास सिंह एवं मंत्री विवेक सिंह के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में सनंदन भट्ट,विकास केशरवानी,यशपाल, पवन सिंह,अमरजीत,संजय राय कस्बा कानूनगो,पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार सहित तहसील के समस्त लेखपाल,कानूनगो,कर्मचारी और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
Previous articleग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर मारपीट का आरोप, युवक घायल
Next articleबहुभाषिक शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु समर कैंप का शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?