तीन महीने में धंसी विधायक निधि से बनी सड़क, हल्की बारिश में खुली निर्माण की पोल

तीन महीने में धंसी विधायक निधि से बनी सड़क,हल्की बारिश में खुली निर्माण की पोल

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              नगर के नई आबादी क्षेत्र से ओवरब्रिज तक जाने वाले मार्ग का निर्माण विधायक निधि से जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से कराया गया था।लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के महज तीन महीने बाद ही हल्की बारिश में सड़क कई स्थानों पर धंस गई,जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया।
इंटरलॉकिंग सड़क के किनारे नाली का निर्माण तो कराया गया,लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई।परिणामस्वरूप बारिश का पानी नाली से निकलकर आसपास के घरों की ओर बहने लगा,जिससे क्षेत्रवासियों को जलभराव और आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के अनुरूप हुआ होता तो इतनी कम अवधि में सड़क नहीं धंसती।
उन्होंने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने,धंसी हुई सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकारी धन से कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है,ताकि जनता को लंबे समय तक उसका लाभ मिल सके।
Previous article5 अगस्त से अतिरिक्त हलकों का कार्य बहिष्कार करेंगे लेखपाल, मांगों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
Next articleपुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?