तीन सीएससी केंद्रों से 82 गैस सिलेंडर बरामद

तीन सीएससी केंद्रों से 82 गैस सिलेंडर बरामद

# चार भरे हुए मिले 78 थे खाली, डीएसओ की छापेमारी से अफरातफरी 

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                धमौर बाजार में शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी की टीम ने छापेमारी कर तीन सीएससी केंद्रों से कुल 82 गैस सिलेंडर बरामद किए।इनमें 4 सिलेंडर भरे हुए और 78 खाली पाए गए।अचानक हुई इस कार्रवाई से सिलेंडर विक्रेताओं में अफरातफरी मच गयी।
डीएसओ संतोष विक्रम साही को क्षेत्र में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और संभावित कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी।
जिसके आधार पर उनकी टीम ने धमौर बाजार स्थित तीन सीएससी केंद्रों पर छापा मारा।जांच के दौरान बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए।अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेते हुए संबंधित संचालकों से पूछताछ शुरू कर दी है।प्राथमिक जांच में सिलेंडरों के अवैध भंडारण की आशंका जताई जा रही है।डीएसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी की खबर फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सीएससी संचालक अशोक विश्वकर्मा के सेंटर से 17 खाली सिलेंडर, इसके बगल जितेन्द्र प्रजापति के यहां से 49 खाली सिलेंडर तथा बृजेश प्रजापति के सेंटर से 12 खाली तथा चार भरे हुए सिलेंडर बरामद हुए।संचालकों का कहना है कि होली के बाद से ही सिलेंडरों की आपूर्ति ठप चल रही है। ग्रामीण अपना खाली सिलेंडर यहां बदलने के लिए रख कर चले जाते हैं।सभी सिलेंडरों का कागज मौजूद हैं।
Previous articleजालसाज ने विश्वास में लेकर बुजुर्ग की जमीन का करा लिया बैनामा 
Next articleविश्व उपभोक्ता दिवस : उपभोक्ता अधिकारों के जागरूकता का दिन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?