तेज प्रताप के आवास पर चोरी, निजी सहायक पर 20 लाख रुपये और कीमती सामान ले जाने का आरोप

तेज प्रताप के आवास पर चोरी, निजी सहायक पर 20 लाख रुपये और कीमती सामान ले जाने का आरोप

पटना। 
तहलका 24×7 
             बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।राष्ट्रीय जनता दल नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के पटना स्थित सरकारी आवास से लाखों रुपये नकद,सोने के आभूषण और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में उनके निजी सहायक मोतीलाल राय के खिलाफ सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
शिकायत के अनुसार,पटना के हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास की अलमारी में रखे पार्टी फंड के लगभग 20 लाख रुपये नकद,दो तोला सोने की चेन और एक सोने की अंगूठी गायब पाई गई।इसके अलावा चार आईफोन 17 प्रो मैक्स,एक मैकबुक,एक लेनोवो लैपटॉप,एक आईपैड,दो हार्ड डिस्क और सोनी कंपनी की चार पेन ड्राइव भी चोरी होने की बात कही गई है।
तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि उनके निजी सहायक मोतीलाल राय ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया।शिकायत में कहा गया है कि 22 जून की रात करीब 11:30 बजे आवास पर मौजूद ड्राइवर अनिल यादव और एक अन्य व्यक्ति विशाल ने मोतीलाल राय को बैग लेकर परिसर की बाउंड्री वॉल फांदकर जाते हुए देखा था।बाद में सामान की जांच करने पर नकदी और अन्य मूल्यवान वस्तुएं गायब मिलीं।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। सचिवालय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है,आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों एवं गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleकोचिंग संस्थानों की जांच में मिलीं गंभीर खामियां
Next articleअतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?