दबंगों ने किया कोटेदार पर हमला, हालत गंभीर

दबंगों ने किया कोटेदार पर हमला, हालत गंभीर

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में रविवार की सुबह दबंगों ने कोटेदार पर जानलेवा हमला कर दिया। 53 वर्षीय कोटेदार मनोज कुमार सिंह पर पांच लोगों ने मिलकर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार निवासी मनोज कुमार सिंह बाजार के समीप एक चाय-नाश्ते की दुकान पर बैठे थे। तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पांच की संख्या में पहुंचे युवकों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड से हुए हमले में मनोज सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावर घटना के बाद भीड़ से घिरने लगे, लेकिन रॉड लहराते हुए सभी बाइक से चकवां बाजार की तरफ भाग निकले। हमले के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायल को तत्काल करंजाकला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि हमला पूर्व नियोजित था और दबंगों ने हत्या की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी।
अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों प्रतीम उर्फ़ मुलायम, शिवा, अमन, गोलई और अजय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कोटेदार मनोज कुमार सिंह की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
Previous articleअनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आए मां-बेटे की मौत
Next articleअटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया श्रद्धांजलि समारोह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?