दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से पांच की मौत, शवों की तलाश जारी

दर्दनाक हादसा:नदी में डूबने से पांच की मौत,शवों की तलाश जारी

सोनभद्र। 
तहलका 24×7
             जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो दर्दनाक हादसों में पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,जबकि पुलिस,एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम शवों की तलाश में जुटी रही।जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर स्थित सोन नदी में शादी समारोह के बाद स्नान करने गए किशोर गहरे पानी में डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा तलाश अभियान शुरु किया गया।इसी दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास के बीच एक अन्य युवक भी गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।डूबने वालों में बोल बम लोधी (16),दीपक (9) पुत्र भगवान दास तथा संदीप कुमार (18) पुत्र रविंद्र शामिल हैं।देर शाम तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य की निगरानी करने लगे।उधर,जिले के एक अन्य क्षेत्र में गोमती नदी में स्नान के दौरान दो सगे भाइयों की भी डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि छोटा भाई अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।उसे बचाने के लिए बड़ा भाई नदी में कूद पड़ा,लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों पानी में समा गए।
एक ही दिन में पांच युवकों की डूबने की घटना से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।प्रशासन द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा गया है।एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।वहीं,अपर जिलाधिकारी बागीश शुक्ला ने मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने तथा खनन विभाग से नदी क्षेत्र की जांच कराने की बात कही है।
Previous articleलखनऊ अग्निकांड: एलडीए जांच में 18 अधिकारी व इंजीनियर दोषी, शासन को भेजी गई रिपोर्ट
Next articleओवैसी की तुलना इमाम हुसैन से करना गलत, बयान देने वाले माफी मांगें: जियाउर्रहमान बर्क
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?