दारोगा जी का थप्पड़कांड: 12 सेकेंड में युवक को जड़े 6 थप्पड़, जांच के आदेश
बिजनौर।
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दारोगा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामला मंडावली थाना क्षेत्र की भागूवाला चौकी का बताया जा रहा है।वायरल वीडियो में चौकी पर तैनात दारोगा संजय कुमार यादव एक युवक को लगातार थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।करीब 12 सेकेंड के इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दारोगा ने युवक को छह बार थप्पड़ मारे।

वीडियो में युवक शांत खड़ा दिखाई देता है,जबकि आसपास कुछ अन्य लोग भी मौजूद हैं।मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।अधिकारियों ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए।जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

















