दावत के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

दावत के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिवार में मचा कोहराम

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              क्षेत्र के डोमनपुर गांव में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सौरभ यादव (20) पुत्र राम आगरे यादव रात गांव में आयोजित एक दावत में शामिल हुआ था।
दावत में भोजन करने के बाद वह अपने घर लौटकर सो गया।सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला।आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।प्रभारी निरीक्षक जेडी सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
Previous articleनीट परीक्षा को लेकर रोडवेज अलर्ट, 34 अतिरिक्त बसें चलेंगी
Next articleअवैध खनन के विरोध पर युवक से मारपीट, पिस्टल सटाकर धमकाने का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?