दिनदहाड़े 25 लाख के जेवर की लूट से मचा हड़कंप

दिनदहाड़े 25 लाख के जेवर की लूट से मचा हड़कंप                    

गोरखपुर। 
तहलका 24×7
               राजघाट थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी से दिन दहाड़े 25 लाख के जेवर की लूट कर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।जानकारी के मुताबिक समीर कुशवाहा नाम का कर्मचारी हॉलमार्किंग सेंटर के लिए जेवर इकट्ठा कर मछली गली से गुजर रहा था।
इसी दौरान एक युवक पैदल उसके पास आया और अचानक धक्का देते हुए हाथ से झोला छीन लिया। झोले में तीन दुकानों से लिए गए सोने के गहने थे। झोला छीनने के बाद बदमाश कुछ दूर भागा और पहले से खड़ी बाइक पर अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से कर्मचारी सकते में आ गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद राजघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक समीर के पास आता है, उसे धक्का देता है और झोला छीनकर भागता है। थोड़ी ही दूरी पर बाइक पहले से खड़ी थी, जिसपर दो अन्य बदमाश उसका इंतजार कर रहे थे। घटना के बाद सीओ ओंकार दत्त तिवारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किए।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग हाथ लगे हैं। बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लूटकांड कर पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
Previous articleढाई माह से गायब किशोर की मां के खून, नाखून के सैम्पल डीएनए के लिए भेजा
Next articleफाइलेरिया उन्मूलन अभियान 12 मई से
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?