दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दो वर्षों तक शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।
नगर के एक मोहल्ला निवासिनी पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सुदनीपुर गांव निवासी अनुज कुमार पटेल जो कि उसके घर के पड़ोस में मेडिकल स्टोर चलाता है, अक्सर उसकी जरूरत की दवाएं देने के बहाने उसे दुकान में बुलाता था। एक दिन आरोपी ने दुकान के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह पिछले दो वर्षों से लगातार ब्लैकमेल करता रहा और कई बार रुपये भी वसूले।प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी अनुज कुमार पटेल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Previous articleपत्रकार हत्याकांड में एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार, 5 साल से था फरार
Next articleप्राइमरी स्कूल की मान्यता पर चल रहा था इंटरकॉलेज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?