प्राइमरी स्कूल की मान्यता पर चल रहा था इंटरकॉलेज

प्राइमरी स्कूल की मान्यता पर चल रहा था इंटरकॉलेज

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
                जिले में शिक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए कुछ विद्यालय प्राथमिक स्तर की मान्यता लेकर इंटर कॉलेज तक का संचालन कर रहे। इस अवैध और चौंकाने वाले खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला श्रवण कुमार यादव ने दो शिक्षण संस्थानों की जांच की।
जांच में मां शीतला गुरुकुल नेवादा ईश्वरी सिंह को केवल कक्षा 5 तक की मान्यता थी, जबकि विद्यालय में कक्षा 12 तक पढ़ाई कराई जा रही थी। इतना ही नहीं, शिवशक्ति पब्लिक स्कूल भी कक्षा 6 से 8 तक की मान्यता लेकर इससे अधिक कक्षाओं का संचालन कर रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों विद्यालयों की उच्च कक्षाएं बंद कराईं और विद्यालय प्रशासन पर कार्रवाई की।
अब सवाल यह उठता है कि यह खेल वर्षों से कैसे चल रहा था? जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर उन्होंने जानबूझकर आंखें मूंद रखी थीं? शिक्षा विभाग की निगरानी टीम प्रभावी होती, तो बच्चों के भविष्य से यह खिलवाड़ इतनी देर तक कैसे चलता रहा?
खंड शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी कि मान्यता की शर्तों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में कोई और विद्यालय इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उस पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे विद्यालयों की मान्यता स्थिति की जानकारी अवश्य लें और ऐसी संस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाएं जो बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
Previous articleदुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार
Next articleमहिला पत्रवाहक ने बीडीओ समेत तीन अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम ने बैठाई जांच
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?