देश के कई राज्यों में हीट वेव का कहर, कई जगह पारा 44°C पार

देश के कई राज्यों में हीट वेव का कहर, कई जगह पारा 44°C पार

नई दिल्ली/लखनऊ। 
तहलका 24×7
              देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।राजस्थान,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़,उत्तर प्रदेश,पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़,ओडिशा और दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।मध्य प्रदेश में इस बार स्थिति गंभीर हो गई है।
राजधानी भोपाल में पहली बार रात के समय भी लू चलने की चेतावनी दी गई है।भोपाल,छिंदवाड़ा,मंडला, नर्मदापुरम,ग्वालियर,रतलाम और छतरपुर सहित 16 जिलों में दिन-रात लू के आसार जताए गए हैं।उत्तर प्रदेश में प्रयागराज 44.4°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा।भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश में कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।इसी तरह झारखंड में भी छात्रों को राहत देने के लिए स्कूल टाइमिंग बदली गई है।
महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं।महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तापमान 43°C दर्ज किया गया।यहां दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रखने का निर्णय लिया गया है,ताकि लोग चौराहों पर तेज धूप में खड़े न रहें।साथ ही मजदूरों के लिए दोपहर के समय काम पर रोक लगाई गई है।विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो दोपहर में घर से बाहर न निकलें,अधिक पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।
Previous articleदूध कम नहीं, गलत समय पर दुहने से घट रहा उत्पादन
Next articleस्मार्ट मीटर पर रोक, बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 5 SMS अलर्ट के बाद ही कटेगा कनेक्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?