“देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा पहुंची मड़ियाहूं

“देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा पहुंची मड़ियाहूं

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलायें जा रहे “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा का 52वां दिन जगह-जगह स्वागत होते हुए मछलीशहर से मड़ियाहूं पहुंचा जहाँ भव्य स्वागत किया गया।पदयात्रियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा है कि सन् 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए हमें आगे की लड़ाई के लिए तैयार रहना है जनता के बीच अपनी नीतियां कार्यक्रम पहुंचाना होगा।

भाजपा की कुनीतियों और अन्याय के खिलाफ संघर्ष तेज करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। भाजपा की अनैतिकता इस हद तक है कि वह सत्ता का दुरुपयोग करके निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को भी प्रदूषित करती है। जरूरत इस समय लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादियों के जागरूक रहने की है।पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा और निर्वाचन आयोग ने मिलकर समाजवादी पार्टी से सत्ता छीनी है।

भाजपा तमाम तरह के षड़यंत्र कर रही है। वह भय, और प्रलोभन की राजनीति करती है। भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है और अहंकार में डूबी हुई है। उत्तर प्रदेश की धरती को भाजपा अपवित्र कर रही है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जीएसटी लागूकर देश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। इसका लाभ गरीबों और व्यापारियों को नहीं मिला है। किसान और नौजवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई और भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग आक्रोशित है इसलिए हम लोग “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश की जनता को जगाने निकले है

छात्र नेता अखिलेश गुप्ता ने कहा कि देश में परिवर्तन लाएंगे। हमारा नेतृत्व बेदाग है और वे समाज के हर वर्ग को स्वीकार्य है। उत्तर प्रदेश की जनता को उन पर पूरा भरोसा है। वे सब मिलकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पदयात्रा मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक कैलाश सोनकर, डां मनोज यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, जयहिंद यादव, अशोक यादव, राजवीर यादव, अवनीश विद्यार्थी राजदेव पाल, श्याम नरायन बिन्द, सूर्य भान यादव, आशीष यादव, इन्जीनियर अविषेक यादव, कमलेश यादव, निरज यादव, पंकज, अवनीश, आशुतोष तिवारी, अमित ठाकुर, शुभम, श्याम बहादुर, सुजीत आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि का पर्व
Next articleजौनपुर : मानीखुर्द गांव में ढाई साल से नहीं है कोटे की दुकान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?