जौनपुर : धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि का पर्व
# पंडालों में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
शारदीय नवरात्र शुरू होते ही चारों तरफ देवी मां के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है। पूरे जनपद में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित कर विधिवत अर्चन पूजन किया जा रहा है। कोरोना काल के बाद लगभग 2 वर्षों बाद एक बार पुनः पंडालों की रौनक लौटी है। लोग जोर शोर से माता रानी की पूजा में जुटे हुए हैं।

गांव से लेकर शहर तक लगभग 600 के ऊपर पंडाल स्थापित किए गए हैं। तमाम पंडालों में तमाम तरह की मूर्तियां और सजावट की गई हैं। कहीं कई लोगों ने भव्य अयोध्या के राम मंदिर को सजाया है और उसे बेहतर रूप से प्रदर्शित किया है तो कहीं लोगों ने देश की अखंडता और एकता को देखते हुए इस वर्ष मनाया जा रहा है अमृत महोत्सव के तहत पूरे पंडाल को ही तिरंगे में पिरो दिया है। यहां तक कि मां की मूर्ति भी तिरंगे में पिरोई हुई है वहीं जनपद की सबसे बड़ी मूर्ति बड़ी महारानी के नाम से जानी जाने वाली ओलन्दगंज की मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लगभग 45 वर्ष पुरानी संस्था धार्मिक शिव शक्ति संस्था हनुमान मंदिर रुहट्टा इस बार पूरे जोश के साथ मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन जोर शोर से चल रहा है। सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का मां के दर्शन के लिए तांता लगा हुआ है।


















