“देश बचाओं देश बनाओ” सपा की पदयात्रा पहुंची आजमगढ़
आजमगढ़। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 समाजवादी पार्टी की देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा रविवार को गाजीपुर के अभिषेक यादव के नेतृत्व में आजमगढ़ के हरैया बाजार पहुंची। जहां मुबारकपुर विधानसभा के विधायक अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जन जागरूकता अभियान की पद यात्रा की अगुवाई कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि सरकार के जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पद यात्रा चल रही है। यह पद यात्रा नही बल्कि जनांदोलन है। भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना लोकतंत्र का गला घोट रही है। भाजपा अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दमन कारी नीतियों से दबा दे रही है।
समाजवादी पार्टी देश की आजादी, लोकतंत्र की रक्षा संविधान और पंथनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। हम किसी भी कीमत पर देश के लोकतंत्र, संविधान और धर्म निरपेक्षता पर आंच नहीं आने देंगे। स्वागत करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष शोभनाथ यादव, वीरेंद्र यादव, जियाउल्लाह अंसारी, राजेश यादव, जयराम यादव, बहादुर यादव, लालचंद यादव, सना परवीन, अलगू यादव, देवसी यादव, रामचंद्र, गुल्लू, इंद्रजीत, शमशुद्दीन प्रधान, अच्छे लाल, साँचा प्रधान, लालचंद यादव, नन्हकू यादव, रामप्रवेश प्रधान, कैलाश यादव आदि शामिल थे।