दो किशोरियों गायब, केस दर्ज
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों से लापता हुई किशोरियों के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है। दोनों मामलों में युवकों पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया गया है।

पहली घटना 4 जुलाई की है, जब एक किशोरी स्कूल जाने के लिए घर से निकली और वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने खेतासराय थाना क्षेत्र के जगबन्धनपुर गांव निवासी अजय कुमार पर बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

दूसरा मामला 5 जुलाई का है, जहां एक किशोरी दोपहर में घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि वह अक्सर मोबाइल पर किसी अज्ञात युवक से बात करती थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
















