आम तोड़ने को लेकर हुए बच्चों के विवाद में मनबढ़ों ने महिला को पीटा
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के सुरिस गांव में आम तोड़ने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद पर पूछताछ करने पहुंची महिला को मनबढ़ युवकों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।गांव निवासी इंदू (38) पत्नी सुरेन्द्र के बच्चों से मंगलवार को आम तोड़ने को लेकर पडोसियों के बच्चों में विवाद हो गया।

जानकारी पर पूछताछ के लिए पहुंची इंदू देवी को मनबढों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
















