दो पत्नियों के विवाद में गूंजी गोलियां, सतना के राजघराने में हड़कंप

दो पत्नियों के विवाद में गूंजी गोलियां,सतना के राजघराने में हड़कंप

सतना। 
तहलका 24×7
              मध्य प्रदेश के सतना जिला स्थित परसमनिया गढ़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया।घटना नागौद राजघराने से जुड़ी बताई जा रही है, जहां गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस के अनुसार,परसमनिया गढ़ी में रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह और कथित दूसरी पत्नी सुनीता सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि योगिता सिंह अपने परिजनों के साथ गढ़ी पहुंची थीं।इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरु हुई,जो देखते ही देखते तनावपूर्ण विवाद में बदल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,विवाद के दौरान गढ़ी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।इसी बीच गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी,जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से पारिवारिक और संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था।पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है,संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि मामले में प्राप्त शिकायतों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गढ़ी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।
Previous articleराम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: कर्मचारी के घर से 10 लाख नकद बरामद, एसआईटी जांच शुरु
Next articleसड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह की मौत, बस चालक फरार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?