दो बाइक की टक्कर में अधेड़ का पैर फटा
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
क्षेत्र के डीह अशरफाबाद पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार अधेड़ बुरी तरह से घायल हो गया। इस दौरान उसका बायां पैर फट गया। घायल को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि उक्त पेट्रोल पंप के पास लखनऊ बलिया राजमार्ग पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

जिसमें बाइक पर पीछे बैठा सुल्तानपुर जनपद के करौदी थाना क्षेत्र के भोंगापुर निवासी बाइक सवार छोटेलाल (50) बुरी तरह घायल हो गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका बायां पैर बुरी तरह से फट गया। मौके पर पहुंचे लोग उसे स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सामने से आ रहा बाइक चालक शराब के नशे में धुत था।
















