नई तकनीक से विद्यार्थियों का जुड़ना भारत की प्रगति में होगा सहायक- एमएलसी
# राणा प्रताप पीजी कालेज में ढाई सौ विद्यार्थियों को मिला टैबलेट
सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
युवा नई तकनीक से परिचित होते रहें इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार बेहतरीन काम कर रही है। नई तकनीक से विद्यार्थियों का जुड़ना भारत की प्रगति में सहायक सिद्ध होगा। यह बातें विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहीं। वे शुक्रवार को राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित टैबलेट वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से विद्यार्थियों का जुड़ना शिक्षा क्षेत्र की गुणवत्ता में वृद्धि करेगा। नोडल अधिकारी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यहां एमए फाइनल में पढ़ने वाले कालेज के लगभग ढाई सौ विद्यार्थियों को टैबलेट दिया गया। उत्तर प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता एडवोकेट रणजीत सिंह तथा संचालन डॉ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने किया।


















