नगर पालिका में मनमानी, फाइल की नकल के लिए महीनों से भटक रहा है पीड़ित

नगर पालिका में मनमानी, फाइल की नकल के लिए महीनों से भटक रहा है पीड़ित

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
                नगर के एराकियाना वार्ड नंबर 10 निवासी मो. इमरान ने आरोप लगाया है कि वह बीते एक महीने से अपने मकान संख्या 89 (वर्तमान भवन संख्या 81) से संबंधित पत्रावली की नकल के लिए नगर पालिका कार्यालय का चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे केवल आश्वासन देकर टाल दिया जा रहा है। पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित ने 21 जून को प्रार्थना-पत्र अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को भेजा था, जो 23 जून को कार्यालय में प्राप्त हो गया था। बावजूद इसके 25 दिनों से अधिक समय बीत जाने पर भी उसे संबंधित नकल नहीं दी गई है। पीड़ित अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी को इस विषय में अवगत भी कराया, जिस पर उन्होंने कर लिपिक श्री राम शुक्ला को नकल देने का निर्देश दिया, बावजूद इसके कर्मचारियों ने उनके आदेशों की भी अवहेलना कर दी। आरोप है कि कर लिपिक और नकल प्रभारी नगर पालिका परिषद को निजी स्वार्थ से चला रहे हैं।
और विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मामले की शिकायत करते हुए विभागीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि पहले भी इन कर्मचारियों पर नामांतरण जैसे मामलों में गंभीर आरोप लग चुके हैं और उन्हें आशंका है कि भविष्य में उनके केस में भी बाधा डाली जा सकती है।
Previous articleअमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टेशन पर हुआ स्वागत
Next articleमुंबई में तीन मंजिला चॉल ढही, 7 लोग फंसे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?