अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टेशन पर हुआ स्वागत

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टेशन पर हुआ स्वागत

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              मालदा टाउन-गोमतीनगर के बीच चलने वाली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया गया। विशेष गाड़ी संख्या 03435 को भागलपुर से रवाना किया गया, जो निर्धारित समय रात डेढ़ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची।ट्रेन के आगमन पर लोको पायलट सुभाष कुमार सहायक लोको पायलट अजय कुमार रविशंकर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया, उसके बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, डा. प्रेम प्रकाश, सुशील जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, राहुल तिवारी, महेश बरनवाल, रिंकू बरनवाल, संजय कुमार, सौरभ, हरिश्चंद्र सहित रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनील दिवाकर, जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव सिंह, विजय गुप्ता, योगेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
Previous articleUIDAI ने 1 करोड़ 17 लाख आधार नंबर किए डिएक्टिवेट   
Next articleनगर पालिका में मनमानी, फाइल की नकल के लिए महीनों से भटक रहा है पीड़ित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?