नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकती है यूपी निकाय चुनाव की घोषणा… 

नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकती है यूपी निकाय चुनाव की घोषणा… 

लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
                   उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा। आयोग की ओर से निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर निकाय चुनाव की तारीख का एलान नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। आठ से 12 नवंबर तक उन पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 13 से 17 नवंबर तक उनका निस्तारण किया जाएगा। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निकाय चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में एक भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रायबरेली, गोंडा, सीतापुर, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अंबेडकर नगर सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की।
Previous articleलोमहर्षक हादसा ! स्कूल जाते चार मासूमों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा
Next articleएंटी लार्वा दवा के छिड़काव व फागिंग के लिए व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?