नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में उमड़े श्रद्धालु

नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में उमड़े श्रद्धालु

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7.                                                              क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत गोड़िला गांव स्थित शीतनगर में नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की शुक्रवार को धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक सप्ताह तक धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहित ने वैदिक मंत्रों का जाप किया। उसके बाद रामायण पाठ आयोजित कर हवन पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित विविध धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत सुबह में मां दुर्गा की शोभायात्रा गोड़िला गांव से प्रारम्भ होकर शिवराजपुर, चक हाकिमी, कुड़ियारी तक भ्रमण किया। शाम करीब चार बजे मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मूर्ति स्थापना की गई। मंदिर परिसर में मुख्य पुजारी मिथिलेश चंद्र पाण्डेय, संदीप पाठक, भागवत मिश्रा द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

कार्यकम के संयोजक शंकर गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान सदैव हमें सामाजिक समरसता, भाईचारा, जीवदया आदि का संदेश देते रहे हैं। हमें इनसे प्रेरणा लेकर माता-पिता, गुरु एवं जीव की सेवा करना चाहिए। समाज में आपसी मेलजोल को बढ़ावा देते हुए सामाजिक समरसता को बनाए रखने में भी आगे रहना चाहिए।

इस अवसर पर तिलकधारी गौड़, रामधारी गौड़, प्रफुल्ल गौड़, मूलचंद गौड़, फूलचंद गौड़, साहिल गौड़, प्रिंस गौड़, प्रियांशु गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous articleअज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Next articleकाली कोट न्याय और संघर्ष की प्रतीक : हरिशंकर सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?