नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटे को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बिहार के छपरा जिला निवासी मुख्य आरोपित को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।गत वर्ष 19 सितंबर को क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को बिहार के छपरा जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी उसका रिश्तेदार निजामुद्दीन बहला फुसलाकर भगा ले गया।
पुलिस संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपित निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के बयान व मेडिकल मुआयना के आधार पर पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व अन्य धाराएं बढ़ा दी। पीड़िता के बयान के ही आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामनगर बीबीपुर निवासी मो. घूरे की पत्नी शैरुन्निशां व पुत्र शमीम को भी मुकदमे में आरोपित बनाया।
प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया ने टीम के साथ मिले सुराग पर सुबह वांछित आरोपियों शमीम व उसकी मां शैरुन्निशां को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। टीम में उप निरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, मुकेश कुमार सिंह व महिला कांस्टेबल पूनम थी।
Previous articleसीटी स्कैन से गरीब व असहायों को मिलेगी मदद : गिरीश चंद्र यादव
Next articleशोरूम के अंदर बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?