नारी शक्ति वंदन के तहत महिलाओं की स्कूटी रैली निकाली गई
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत नगर में महिलाओं द्वारा स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता फैलाना और उनके अधिकारों के प्रति समाज को सजग करना रहा।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

स्कूटी रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी,जहां स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत किया।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में नीतू मिश्रा,भूमि सोनी,पूजा,स्वाति जायसवाल,खुशबू जायसवाल,सीमा जयसवाल,पूजा जायसवाल,वेदवती गुप्ता,सोनम जायसवाल,पूजा अग्रहरि,परी जायसवाल,गुण जायसवाल,सुमन साहू, नीलम अग्रहरि,सविता अग्रहरि,गीता सिंह,रीता सोनी और कीर्ति जायसवाल के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष चिंता हरण शर्मा,जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल,कालीचरण जायसवाल,ओम चौरसिया,महेश लालवानी,धर्मेंद्र सिंह, अनिल मोदनवाल,राजीव सिंह व संदीप जयसवाल आदि उपस्थित रहे।

















