नीट परीक्षा में सफलता पर विशाल गुप्ता का विद्यालय में हुआ सम्मान
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
गजराज सिंह इंटर कॉलेज,जमुनिया के मेधावी छात्र विशाल गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य अतुल सिंह ने छात्र विशाल गुप्ता को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि विशाल की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।इस अवसर पर विज्ञान वर्ग के अध्यापक सभाजीत सिंह,श्री संजय कुमार मिश्रा,श्री आलोक विश्वकर्मा सहित विद्यालय परिवार के रवि प्रकाश सिंह नीरज सिंह देबेन्द्र तिवारी एवं अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।सभी ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।


















