“न्याय आपके द्वार” कार्यक्रम तहत सात टीमें गठित

“न्याय आपके द्वार” कार्यक्रम तहत सात टीमें गठित

# राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें करेंगी मामले का मौके पर निस्तारण

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              तहसील के गांवों में जमीन समेत अन्य विवादों के निपटारे के लिए “न्याय आपके द्वार” की तर्ज पर अभियान चलाया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ने गुरुवार को शाम प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राजस्व और पुलिस विभाग की टीमें गांवों में जाकर भूमि समेत राजस्व संबंधी विवादों का निपटारा करेंगी।
अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा काफी समय से लंबित चल रहे विवादों के जल्द निस्तारण की है। इसी के तहत शुक्रवार से शाहगंज तहसील में 15 दिनों का अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की सात संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें गांवों में लोगों के द्वार पर जाकर उनके भूमि संबंधी विवादों समेत तमाम विवादों का निपटारा कराने का प्रयास करेंगी।

एसडीएम ने कहा कि ये टीमें तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में जाएंगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वो अपने गांव में टीमों के आने का समय जनप्रतिनिधि या पंचायत कर्मचारियों से पता कर लें और उक्त दिन अपने विवाद के निपटारे के लिए कागजात समेत अन्य तैयारी पूरी करके रखे।
Previous articleजौनपुर : जिलाधिकारी की अनोखी पहल ! न्याय चला गांव की ओर…
Next articleअपने परिश्रम के बल पर माइक्रो डोनेशन कर युवा रचेंगे इतिहास- सुधाकर उपाध्याय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?