पड़ोसी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर किशोर की मौत

पड़ोसी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर किशोर की मौत

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             खुटहन थाना क्षेत्र के दरना गांव में सोमवार की सुबह बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर पड़ोस का किशोर गम्भीर रुप से घायल हो गया।उपचार के लिए परिजन शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। उक्त गांव निवासी अंशू यादव (15) पुत्र सुधारक घर से खेलने के लिए निकला था।
अपने मकान से लगभग सौ मीटर दूर पड़ोसी के मकान से गुजरने के दौरान कच्ची दीवार भरभराकर धाराशायी हो गई। किशोर दीवार के मलबे में दब गया। ग्रामीण व परिजनों ने किसी तरह मलबा से निकाल कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleविशाल भंडारा का आयोजन, कावड़ियों ने ग्रहण किया प्रसाद
Next articleएसडीएम पत्नी को पढ़ाई से परास्त करने  की तैयारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?