पति-पत्नी के विवाद में नवविवाहिता ने किया कीटनाशक का सेवन,हालत खतरे से बाहर
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के झांसेपुर गांव में मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक नवविवाहिता द्वारा कीटनाशक पदार्थ का सेवन किए जाने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।परिजनों की तत्परता से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,झांसेपुर गांव निवासी राजेश बिन्द के पुत्र अश्वनी बिन्द का विवाह लगभग छह माह पूर्व सुल्तानपुर जनपद के डेंगूरपुर निवासी रोशनी बिन्द के साथ हुआ था।बताया जाता है कि मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई।विवाद से आहत होकर रोशनी ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ सेवन कर लिया।
घटना की जानकारी होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।उन्होंने तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।चिकित्सकों के अनुसार, समय रहते उपचार मिलने से उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। घटना की सूचना क्षेत्र में फैलते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

















