पति से कहासुनी के बाद महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पति से कहासुनी के बाद महिला की मौत,परिवार में मचा कोहराम

# रात में कमरे से गायब मिली, दूसरे तल के कमरे में मृत मिली रिंकी,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
            फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव धनखरी गांव में शनिवार की देर रात पति से कहासुनी के बाद महिला की मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उक्त गांव निवासी उदयभान यादव की पत्नी रिंकी यादव(35)शनिवार रात खाना खाने के बाद पति के साथ प्रथम तल स्थित कमरे में सोने चली गई थी।
बताया जाता है कि सोने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।इसके बाद दोनों कमरे में सो गए।रात करीब 12:30 बजे उदयभान की नींद खुली तो रिंकी बिस्तर पर नहीं थी।पत्नी की तलाश में वह दूसरे तल पर पहुंचा,जहां एक कमरे में रिंकी फंदे से लटकी मिली।शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले जाया गया,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर रिंकी के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।मृतका के भाई राहुल की तहरीर पर उपनिरीक्षक आकाश गोंड ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया गया कि रिंकी की शादी वर्ष 2009 में उदयभान यादव के साथ हुई थी। उसका मायका जौनपुर जिले के रतनूपुर में है। मृतका के दो बेटे हैं,जिनकी उम्र 13 और 11 वर्ष बताई गई है।मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Previous articleकाश! घर न आया होता लक्ष्मण… माह भर पहले ही छुट्टी लेकर लौटा था
Next articleग्रामीणों के सहयोग से महावीर हनुमान मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?