पान विक्रेता को बदमाशों ने मारी गोली, बाल-बाल बचा

पान विक्रेता को बदमाशों ने मारी गोली, बाल-बाल बचा

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               सिंधोरा थाना क्षेत्र के मरुई में पान के दुकानदार सुरेंद्र मौर्य (55) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी दी। संयोग से गोली उसके हाथ में लगी। गोली की सूचना से दहशत फैल गई और आसपास की दुकाने बन्द हो गई।बताते हैं कि मरुई गांव निवासी सुरेंद्र मौर्य घर से 50 मीटर दूरी पर सिंधोरा भोजूबीर मार्ग स्थित मरुई बाजार में चाय पान की दुकान करता है।
प्रतिदिन की भांति वह दुकान पर बैठा था उसी समय एक ग्राहक को सामान देने को वह ज्यों ही आगे बढ़ा तभी सिंधोरा की तरफ से लाल कलर के स्पलेंडर बाइक पर सवार तीन बदमाश उसके दुकान के सामने रुके और और एक युवक उसके पास पहुंचकर गोली चला दी और गाली देते हुए भोजूबीर की तरफ सभी भाग निकले। संयोग से गोली दुकानदार के बाएं हाथ के उंगली में लगी। जिससे ऊगली फट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल बाद उसका उपचार हेतु अस्पताल ले गई।
घटना की सूचना पर डीसीपी प्रमोद कुमार, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार मौके पर पहुंच गए।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना के कारण को जानने के प्रयास में पुलिस जुटी है, आरोपितों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। बदमाशों के हुलिया के आधार पर उन्हें चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Previous articleनदी में डूबने से बालक की मौत, परिवार में कोहराम
Next articleअमूल डेयरी में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?