पीएचसी में लगी ट्रूनॉट मशीन, अब टीबी की जांच होगी नि:शुल्क

पीएचसी में लगी ट्रूनॉट मशीन,अब टीबी की जांच होगी नि:शुल्क

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              टीबी रोगियों को बेहतर और त्वरित जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से ट्रूनॉट मशीन का इंस्टालेशन बुधवार को किया गया।मशीन के शुरु होने से अब मरीजों को क्षय रोग की जांच रिपोर्ट महज दो घंटे में मिल सकेगी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव द्विवेदी ने मशीन का सफलतापूर्वक इंस्टालेशन होना बताया।
कहा कि ट्रूनॉट मशीन टीबी की पहचान में बेहद कारगर साबित होगी।इसके माध्यम से मरीज को यह जानकारी केवल दो घंटे में मिल जाएगी कि वह टीबी से संक्रमित है या नहीं।उन्होंने बताया कि पहले मरीजों के सैंपल जांच के लिए डाक विभाग के माध्यम से शिवपुर अथवा मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेजे जाते थे,जिससे रिपोर्ट आने में लगभग एक सप्ताह का समय लग जाता था।अब पीएचसी पर ही जांच सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को शीघ्र उपचार मिल सकेगा।
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि निजी अस्पतालों में इस जांच पर तीन से चार हजार रुपये तक खर्च करना पड़ता है, जबकि पीएचसी पिंडरा में यह सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध होगी।उन्होंने कहा कि इस मशीन की स्थापना से टीबी मुक्त भारत अभियान को पिंडरा ब्लॉक में नई गति मिलेगी और टीबी नियंत्रण कार्यक्रम और अधिक प्रभावी होगा।इस अवसर पर एसटीएलएस सुजीत,एलटी संजय शर्मा,टीबी चैंपियन शेषमणि मिश्र, फार्मासिस्ट अभिमन्यु तथा प्रशांत सिंह मौजूद रहे।
Previous articleसेवानिवृत्त सीओ ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत 
Next articleहीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?