पुतला जलाने के प्रयास में आप कार्यकर्ताओं व पुलिस में नोंकझोंक
# शराब पर आफर को घोटाला बताते हुए सरकार का पुतला फूंकने का किया प्रयास
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
आम आदमी पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश में शराब खरीद पर चल रहे ऑफर को शराब घोटाला बताते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने रविवार को जिला महासचिव विनोद प्रजापति के नेतृत्व में तिघरा स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता से पुतले में आग नहीं लगा सके। कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रजापति ने कहा यूपी में शराब खरीद पर ऑफर देकर सरकार शराब घोटाले के साथ युवाओं को बर्बाद कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खुटहन की तरफ पैदल बढ़ने लगे। रास्ते में एसओ मुन्ना राम हमराहियों संग पहुंच उन्हें घेरकर पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई।

विरोध प्रदर्शन में पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष शिवजी मिश्रा, अमित विश्वकर्मा, लालमन कनौजिया, सुनील मौर्या, पंकज अग्रहरि, अमित गौतम, शशि रजक, राम प्रताप यादव, उषा प्रजापति, रेशमा गौतम सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















