ईरान में युवक की मौत, सदमे में गांव के लोग, नही जले चूल्हे

ईरान में युवक की मौत, सदमे में गांव के लोग, नही जले चूल्हे

# पिता ने शव को विदेश मंत्रालय से यथाशीघ्र गांव ले आने की लगायी गुहार

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के तिलवारी गांव के एक युवक की खाड़ी देश ईरान में पानी के जहाज पर क्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी। मनहूस खबर सुन कर परिवार समेत पूरे गांव में सदमा छा गया। मृतक मर्चेंट नेवी के जहाज पर बतौर टेक्नीशियन तैनात था। हादसे में प्रतापगढ़ के एक इंजीनियर की भी मौत हो गयी। जबकि एक अन्य युवक कोमा में चला गया जो जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
गांव निवासी संदीप सिंह का पुत्र शिवेंद्र प्रताप सिंह (22) गत फरवरी माह में मर्चेंट नेवी के एक एमवी रासा नामक जहाज पर बतौर टेक्नीशियन ज्वाइन किया था। जहाज खाड़ी देश ईरान के किस आइस लैंड पोर्ट पर खड़ा था। बताते है कि गत 27 मार्च की शाम को क्रेन से सामान उतरते समय क्रेन की कपलिंग टूट गयी। जिस कारण डेक पर खड़े तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही युवक शिवेंद्र तथा साथ में खड़े  प्रतापगढ़ जिले के एक इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि तीसरा युवक जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मृतक घर का एकलौता चिराग था।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। माँ रेनू सिंह के करुण क्रंदन सुन शोक संवेदना जताने पहुंचने वालों की आंखे बरबस ही छलक जा रही हैं। युवक की असामयिक मौत ने पूरे गांव को सदमे में डुबो दिया है। किसी के घर भी चूल्हा नही जला। रोते बिलखते पिता संदीप सिंह ने जनप्रतिनिधियों तथा विदेश मंत्रालय से गुहार लगायी है कि अतिशीघ्र बेटे का शव घर लाया जाये। जिससे अंतिम क्रिया कर्म किया जा सके। ईरान में ईद की वजह से कार्यालय में अवकाश चल रहा है। जिस वजह से शव भारत में डिपोर्ट होने में देरी हो रही है।
Previous articleपुतला जलाने के प्रयास में आप कार्यकर्ताओं व पुलिस में नोंकझोंक
Next articleघरों में कलश स्थापना के साथ मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?