पुलिस बूथ के सामने महिला से चेन स्नैचिंग

पुलिस बूथ के सामने महिला से चेन स्नैचिंग

# बाइक सवार बदमाश फरार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,मुकदमा दर्ज

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              बदलापुर कस्बे में गुरुवार देर शाम पुलिस बूथ के सामने हुई चेन स्नैचिंग की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई।बस का इंतजार कर रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क किनारे खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी।
इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन लेकर फरार हो गए।घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते,उससे पहले ही बदमाश आंखों से ओझल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ कर जांच शुरु कर दी।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है,ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Previous articleराम मंदिर में भर्ती प्रक्रिया भी जांच के दायरे में, 125 नियुक्तियों पर उठे सवाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?