पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

# गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी, पुत्र आशु सिंह ने दी मुखाग्नि। राहुल,प्रियंका,खड़गे सहित कई नेताओं ने जताया शोक

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना (81) का सोमवार को प्रयागराज में इलाज के दौरान निधन हो गया।वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।मंगलवार को उनके पैतृक आवास मुंगराबादशाहपुर के रामनगर गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। प्रशासन की ओर से तिरंगे में लपेटकर पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद अंतिम यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रसूलाबाद घाट, प्रयागराज के लिए रवाना हुई,जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।घाट पर नम आंखों के साथ उनके पुत्र अभिषेक उर्फ आशु सिंह ने मुखाग्नि दी।इस दौरान पूरे क्षेत्र में शोक की लहर रही और रामनगर गमगीन माहौल में डूबा रहा।अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ का राजनीतिक जीवन 1969 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से शुरु हुआ।
इसके बाद वे 1974 में एमएलसी बने और 1977 में मछलीशहर से विधायक निर्वाचित हुए। 1980 से 1990 तक लगातार विधायक रहते हुए उन्होंने सहकारिता विभाग में कैबिनेट मंत्री के रुप में कार्य किया। 1991 में रारी विधानसभा से भी विधायक चुने गए। वे 2003 से 2005 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।1996 में जौनपुर सदर और 1998 में मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा।
पूर्व मंत्री के निधन पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे,अजय राय समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण कुमार सिंह‘मुन्ना’का निधन कांग्रेस परिवार और पूर्वांचल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।इस दौरान सांसद सीमा द्विवेदी,पूर्व मंत्री सुभाष पांडेय,पूर्व विधायक नदीम जावेद,लाल बहादुर यादव,बाबा दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व सामाजिक लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Previous articleन्यायालय के आदेश पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next articleक्रिकेटर रिंकू सिंह का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?