पूर्व विधायक के गिरोह की 1.28 करोड़ की धनराशि जब्त
# बेटे-बहू संग एक करीबी का बैंक खाता सीज
भदोही।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। गुरुवार को भदोही पुलिस ने विभिन्न बैंको में रखी एक करोड़ 28 लाख 88 हजार रुपये की धनराशि को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति आपराधिक कृत्यों की बदौलत अर्जित की गई थी। इसमें पूर्व विधायक के बेटे, बहू और करीबी के खाते शामिल हैं।

पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में डी-12 गैंग लीडर विजय मिश्र निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज हाल पता कौलापुर के कुनबे की संपत्ति जब्त की गई। भौतिक, आर्थिक एवं अनुचित लाभ के लिए आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन को विभिन्न बैंको में सीज किया गया।



















