पौधरोपण के साथ पीएचसी में जन आरोग्य मेले का शुभारंभ

पौधरोपण के साथ पीएचसी में जन आरोग्य मेले का शुभारंभ

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
              पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास खंड शाहगंज सोंधी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताखा में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसके बाद जन आरोग्य मेले का शुभारंभ किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.स्मृति यादव ने किया।
इस दौरान चिकित्सकों,स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।जन आरोग्य मेले में क्षेत्र से पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव,स्वच्छता, संतुलित आहार,नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।डॉ.स्मृति यादव ने कहा कि पौधे पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ पर्यावरण और स्वस्थ समाज एक-दूसरे के पूरक हैं।मेले में चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देते हुए समय पर जांच और उपचार कराने की सलाह दी।कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।इस अवसर पर नीलम यादव,अस्मिता सोनकर,मुकेश चौरसिया,सनी गुप्ता,संतरा देवी,पूनम सिंह,आशा यादव,मंजू एवं सुनीता सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleसरसों तेल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
Next articleइलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?