प्रयागराज के मेजा में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या

प्रयागराज के मेजा में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या

# घर के आहाते से बाहर तक मिलीं खून से लथपथ लाशें,सिर पर भारी हथियार से वार की आशंका

प्रयागराज। 
तहलका 24×7 
             मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में हुए ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी।मृतकों में एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।जानकारी के अनुसार,घर में उस समय चार लोग मौजूद थे।तीन लोगों की हत्या कर दी गई,जबकि करीब 60 वर्षीय एक महिला सुरक्षित मिली है।
बताया जा रहा है कि वह मानसिक रुप से अस्वस्थ है। मंगलवार सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू तथा उनके दो भाइयों की पत्नियों के रुप में हुई है। घटनास्थल पर खून से लथपथ शव घर के आहाते से लेकर बाहर तक पड़े मिले।प्रारंभिक जांच में सिर पर कुल्हाड़ी या किसी भारी धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।बताया गया है कि श्यामलाल के दोनों भाई रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे राज्यों में मजदूरी करते हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
Previous articleव्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
Next articleमाफियाओं का सफाया करना मुझे अच्छा लगता है : मुख्यमंत्री
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?