माफियाओं का सफाया करना मुझे अच्छा लगता है : मुख्यमंत्री

माफियाओं का सफाया करना मुझे अच्छा लगता है : मुख्यमंत्री

# कहा- जो त्योहारों में खलल डालेगा,उसका वर्तमान और भविष्य दोनों समाप्त हो जाएंगे

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
                मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम में माफियाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया।उन्होंने कहा कि “माफियाओं का सफाया करना मुझे अच्छा लगता है और आगे भी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।”मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में माफियाओं का दबदबा था और वे समानांतर सरकार चलाते थे,लेकिन आज परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।
उनकी सरकार ने पहले दिन से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दंगे,उपद्रव और असुरक्षा का माहौल था।त्योहारों में व्यवधान डाले जाते थे,व्यापारी और बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं तथा दंगाइयों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था।अब कानून का राज स्थापित हुआ है और प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना है।
मुख्यमंत्री योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी त्योहारों में खलल डालने का प्रयास करेगा,उसका वर्तमान और भविष्य दोनों समाप्त हो जाएंगे।सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि पहले रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलती थीं,आज अयोध्या विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रुप में विकसित हो रही है।
Previous articleप्रयागराज के मेजा में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या
Next articleबेटे की सगाई में शामिल होने आए पिता की गोली मारकर हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?