प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित,धर्मेंद्र अध्यक्ष व अनुरुद्ध बने मंत्री
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं त्रैवार्षिक निर्वाचन का आयोजन किया गया।निर्वाचन प्रक्रिया के बाद सर्वसम्मति से धर्मेंद्र बहादुर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष तथा अनुरुद्ध वर्मा को मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली,जिसमें नामांकन,पर्चा जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई।

चुनाव अधिकारी राजीव कुमार सिंह एवं पर्यवेक्षक रमेश तिवारी की देखरेख में आयोजित चुनाव में अध्यक्ष,मंत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री पद पर एक-एक वैध नामांकन मिलने के कारण सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।इसके तहत धर्मेंद्र बहादुर सिंह अध्यक्ष,अनुरुद्ध वर्मा मंत्री,संतोष मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुरेंद्र यादव संयुक्त मंत्री चुने गए।वहीं उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार यादव, योगेंद्र पाल और अखिलेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई।संगठन मंत्री पद पर वीरेंद्र कुमार,रामाश्रय यादव और विनय सिंह तथा प्रचार मंत्री पद पर दिनेश साव,धर्मेंद्र पटेल और कैलाश मौर्य मनोनीत किए गए।

आय निरीक्षक के रुप में पप्पू गिरी को जिम्मेदारी सौंपी गई।तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हितों और सेवा सुरक्षा पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी,इसके लिए जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा।

संगोष्ठी को जिलामंत्री शैलेंद्र विक्रम सिंह,वीरेंद्र प्रताप सिंह,राकेश चंद पाठक,राजीव सिंह,जितेंद्र सिंह,विनोद सिंह,डॉ. मनीष कुशवाहा,डॉ. राजेश्वर सिंह और अरविंद सिंह सहित कई शिक्षकों ने संबोधित किया। संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने किया।कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के साथ पिंडरा क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
















