प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अब देने होंगे ऑनलाइन- परीक्षा नियंत्रक
# समय से परीक्षाफल देने के लिए विश्वविद्यालय ने लिया निर्णय
# महाविद्यालय की लापरवाही से पांच फीसदी रिजल्ट रुके
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की ओर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर के मिड टर्म, प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा के परिणाम नहीं भेजे जाने के कारण परीक्षाफल घोषित करने में दिक्कत हो रही थी। इसे दूर करने के लिए विश्वविद्यालय ने एनइपी के अंतर्गत सम्पन्न स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के इंटर्नल/प्रायोगिक परीक्षा के अंकों के ऑनलाइन सबमिशन की व्यवस्था कर दिया है, ताकि समय से अंकपत्र वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके।ऑनलाइन मार्क्स सबमिशन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।
















