फरार आरोपी के घर चस्पा हुई उद्घोषणा नोटिस,पुलिस ने कराई मुनादी
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
न्यायालय के आदेश पर सुजानगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके घर उद्घोषणा नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।पुलिस के अनुसार सिविल जज (जू.डी.) की अदालत में विचाराधीन मुकदमा संख्या 5847/20 राज्य बनाम श्रीकांत पाण्डेय,धारा 419 एवं 420 आईपीसी के मामले में आरोपी श्रीकांत पाण्डेय निवासी कुन्दहा,थाना सुजानगंज के विरुद्ध न्यायालय में उपस्थित होने के लिए धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया था।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और उसके आवास पर नोटिस चस्पा करने के साथ ही गांव में मुनादी कराकर लोगों को इसकी जानकारी दी।पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा है और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


















